{"_id":"cb2514547a72e292f12c894664e5e65a","slug":"bank-employee-son-did-fraud-of-1-20-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी के पुत्र ने किया 1.20 लाख का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी के पुत्र ने किया 1.20 लाख का फर्जीवाड़ा
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
कसबे के सेंट्रल बैंक में तैनात कर्मचारी के पुत्र ने ग्राहक की चेक बुक पार कर छह चेकों से फर्जी तरीके से अलग-अलग बैंक शाखाओं से 1.20 लाख रुपये पार कर दिए। मामला संज्ञान में आने पर बैंक मैनेजर ने बैंक कर्मचारी से रुपये जमा कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन
कसबा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में बाकरपुर निवासी एक व्यक्ति का खाता है। बैंक मेें तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पुत्र निवासी मिहौली ने चेक बुक पार कर छह किस्तों में 1.20 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम की जानकारी खाताधारक को तब हुई जब वे खाते से रुपये निकालने पहुंचे। खाते में रुपये कम होने की जब जानकारी की तो पता चला कि छह चेकों से उनके खाते से कसबे की शाखा के अलावा मंडी समिति औरैया व इकदिल शाखा से रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
शिकायत बैंक मैनेजर शशीभाल मनीष से की। जांच में पूरा मामला उजागर हुआ तो बैंक मैनेजर ने कर्मचारियों की नौकरी पर बनते देख चतुर्थश्रेणी बैंक कर्मी ने खाताधारक के खाते में अपने पास से 1.20 लाख रुपये जमा करवाकर मामला रफा दफा करा दिया।
बैंक मैनेजर शशीभाल मनीष ने कहा कि खाता धारक के खाते में धनराशि डलवा दी गई है। इस मामले में कई कर्मचारियों की नौकरी का सवाल था इसलिए मामला रफादफा करा दिया है। हालांकि बैंक कर्मियों व चतुर्थश्रेणी कर्मी के पुत्र से पूछताछ की जा रही है।