फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ban imposed on the protection of stray cattle roaming the streets.

Auraiya News: सड़क पर घूम रहे गोवंशों के संरक्षण पर लगाई रोक

Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on the protection of stray cattle roaming the streets.
हाईवे पर आंबेडकर रोड के पास घूमते गोवंश। संवाद
औरैया। सड़क और हाईवे पर जानलेवा बनकर घूम रहे गोवंशों से फिलहाल राहत मिलने की आसार नहीं है। क्योंकि पशुपालन विभाग ने लंपी वायरस फैलने की आशंका के चलते गोशालाओं में नए गोवंशों को संरक्षित करने पर रोक लगा दी है। वहीं, विभाग का दावा है कि अभी तक जिले में लंपी वायरस से जुड़ा गोवंश सामने नहीं आया है। इस वजह से सैंपलिंग भी नहीं की गई।
विज्ञापन

यूपी के कई जिलों में गोवंश लंपी वायरस के चपेट में आ गए हैं। इसके चलते शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत गोशालाओं में संरक्षित व पशुपालकों की गोवंशों का टीकाकरण होना है। इसके लिए विभाग के पास 48 हजार वैक्सीन भी आ गई हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का दावा है कि सभी गोशालाओं में संरक्षित 6170 गोवंशों को टीकाकरण करा दिया गया है। उनका कहना है कि लंपी वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।
विज्ञापन

इसके चलते गोशालाओं में नए गोवंशों की आमद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में 800 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर लोगों की जान की आफत बनकर घूम रहे हैं। जैसे ही लंपी वायरस का प्रभाव कम होने लगेंगे, उसके बाद नए गोवंशों को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घटनाओं पर एक नजर
आठ अगस्त को इटावा के श्याम सुंदर कानपुर से टाइल्स पाउडर लेकर लोडर से ग्वालियर जा रहे थे। अजीतमल क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे-19 के ओवरब्रिज पर मवेशी आ गया तो ब्रेक लगा दी। लोडर चालक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गया। इससे 20 वर्षीय विशाल निवासी ग्राम हथुमा, थाना डेरापुर, कानपुर देहात को मौत हो गई थी।
--
नौ अगस्त को एरवाकटरा थाना परिसर के पास वाली गली में बृजपाल सिंह अपने घर से चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हादसे में उनके बाएं पैर और सीने की पसलियां टूट गईं। इलाज के दौरान 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई।
-सहार थानाक्षेत्र के गांव पुरवा रावत निवासी किसान गजेंद्र सिंह को 30 अगस्त को सांड़ ने हमला कर दिया था। हमले में किसान खेत में भरे पानी में गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी अरविंद (28) तीन माह पहले 28 मई की रात खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड़ ने उनपर हमला कर दिया था। घायल किसान को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई थी।
--
अजीतमल थानाक्षेत्र के ग्राम बारेपुर निवासी किसान अमर सिंह यादव (75) पर आवारा सांड़ ने 25 मार्च 2025 को हमला कर दिया था। किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

--

गोवंशों व गोशाला की स्थिति
नगरीय गोशाला- 09
ग्रामीण गोशाला- 33
कुल- 42
--
संरक्षित गोवंश- 6170
लंपी वायरस की उपलब्ध वैक्सीन- 48 हजार
जिले में कुल गोवंश- 69100
--------
गोशालाओं में लंपी वायरस से बचाव के लिए गोवंशों को वैक्सीन लगा दी गई है। सड़क पर घूम रहे गोवंशों को संरक्षित करने से लंपी वायरस फैलने की संभावना है। इसके चलते नए गोवंशों के संरक्षण के लिए रोक लगा दी गई है। सबसे पहले बॉर्डर क्षेत्र की गोशालाओं में वैक्सीनेशन कराया गया है।
-डॉ. वीएस विकल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed