फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ayush becomes a Lieutenant in the Army Medical Corps.

Auraiya News: सेना की चिकित्सा शाखा में लेफ्टिनेंट बने आयुष

Tue, 14 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ayush becomes a Lieutenant in the Army Medical Corps.
फोटो-4- आयुष त्रिपाठी। स्रोत:स्वयं
फफूंद। गांव जुआ निवासी आयुष त्रिपाठी ने भारतीय सेना की चिकित्सा शाखा में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

आयुष के पिता आदर्शप्रिय त्रिपाठी उत्तराखंड के गदरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। मां अंजू त्रिपाठी गृहिणी हैं। आयुष ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उत्तराखंड से प्राप्त की।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में नीट उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। इसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें भारतीय सेना की चिकित्सा सेवाओं में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर अरविंद तिवारी, सुभाष चंद्र, गोपाल जी, अरुण कुमार तिवारी व मोहन कुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। परिजन ने बताया कि आयुष की बड़ी बहन अक्षिता त्रिपाठी ने भी वर्ष 2017 में नीट उत्तीर्ण कर नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। वह वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विषय में एमडी कर रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed