फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ayodhya

भय दूर करने को जूलूस निकालकर 45 ने दी थीं गिरफ्तारी

Thu, 06 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
औरैया। वर्ष 1989 में रामजन्म भूमि आंदोलन की अगुवाई करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी का बिहार में रामरथ रोके जाने पर पूरे देश के हिंदू संगठनों में आक्रोश था। उत्तर प्रदेश में भी हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारियां कीं जा रहीं थी। गिरफ्तारियों के चलते औरैया के लोगों में पनप रहे भय को निकालने के लिए हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस निकालकर पुलिस को गिरफ्तारियां दीं थीं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके दिनेश मिश्रा बताते हैं कि 1989 में लालकृष्ण आडवाणी की अगुवाई में राम रथयात्रा शुरू हुई थी। इससे पूरे देश में राम जन्म भूमि को लेकर लोगों में जोश था। इसी जोश को ठंडा करने के लिए बिहार में राम रथयात्रा को रोककर लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी से पूरे देश के हिंदू संगठनों में उबाल था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने प्रदेश के हिंदू संगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां शुरू करा दीं थीं।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के लोगों में गिरफ्तारी का डर पैदा हो गया था। पहले दिन निगड़ा के रामप्रकाश त्रिपाठी ने गिरफ्तारी दी थी। इसके अगले दिन लोगों के अंदर भय को निकालने के लिए उन्होंने, अधिवक्ता आनंद चतुर्वेदी, इटावा के विहिप के तत्कालीन इटावा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, औरैया में भाजपा के नगर अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय सोहनलाल भसीन समेत 40-45 लोगों ने पूरे शहर में जुलूस निकाला था। बाद में कोतवाली में जाकर गिरफ्तारी दी थी। उन सभी को पहले इटावा जेल और बाद में संख्या बढने पर कानपुर जेल भेजा गया था। लगभग 10 दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी को जेल से छोड़ दिया गया था। दिनेश मिश्रा के अनुसार बुधवार स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन किए जाने से देशवासियों में खुशी की लहर है। सभी इसे जश्न के रूप में मनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed