{"_id":"2ff8ce5e9f00b0725029352f2f27f87f","slug":"awernsss-drive-for-save-fuel-and-ges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचाओ- जन धन बढ़ाओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन बचाओ- जन धन बढ़ाओ...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेल एवं गैस संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत गेल कार्मिकों, अधिकारियों, गृहणियों एवं बच्चों ने तेल व गैस संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए पैदल मार्च निकाला। ईधन बचाओ- जनधन बढ़ाओ आदि नारे लगाते हुए अधिकारी-कर्मचारी निकले।
विज्ञापन
16 जनवरी से प्रारंभ हुए पखवाड़े के तीसरे दिन रविवार को जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। गेल गांव टाउनशिप में आयोजित पैदल मार्च में अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों ने ईधन बचाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि जरा सी सावधानी बरतकर हम ईंधन बचा सकते हैं। ईंधन बचाकर हम देश को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर कर सकते हैं। घरों में रसोई गैस के साथ उद्योग और कार्यालय में ईंधन के संरक्षण के लिए विभिन्न सरल एवं प्रभावी सुझाव दिए।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल, महाप्रबंधकगण एमआर मेश्राम, एसआर दास, एसी पांडेय आदि समेत कई अन्य अधिकारी कर्मचारी, गृहणियों व बच्चों ने हिस्सा लिया।
पखवाड़े के दौरान गेल कार्मिकों एवं उनके परिवार के लिए मैराथन प्रतियोगिता, बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, तेल संरक्षण प्रयोगशाला, महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच, व्हीकल ट्यूनिंग, क्रिकेट मैच के आयोजन प्रस्तावित हैं।