फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Awadh, which arrived early in the morning, did not reach till late evening due to dense fog

Auraiya News: घने कोहरे के कारण तड़के आने वाली अवध देर शाम तक नहीं पहुंची

Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Awadh, which arrived early in the morning, did not reach till late evening due to dense fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। तेज कोहरे के कारण ट्रेनों के पहिए थम से गए हैं। फफूंद रेलवे स्टेशन पर तड़़के पहुंचने वाली अवध एक्सप्रेस देर शाम तक नहीं पहुंची। महानंदा साढ़े छह घंटे, गोमती छह घंटे, नेता जी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, स्वर्ण शताब्दी और इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।


फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने तीन बजे फफूंद पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस लगभग सवा 16 घंटे देरी से शाम लगभग सात बजे पहुंचने की सूचना दी गई। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस छह घंटे देरी से शाम लगभग पौने तीन बजे फफूंद पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग साढ़े पांच घंटे देरी से शाम लगभग सवा आठ बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन लखनऊ से रात लगभग नौ बजे चलने एवं लगभग पांच घंटे देरी से फफूंद पहुंचने की संभावना जताई गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से रात नौ बजे पहुंचने की सूचना दी जाती रही। वहीं कानपुर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर पांच घंटा देरी से पहुंची। 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक बजे से साढ़े छह घंटे देरी से पहुंचने की सूचना दी जाती रही। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट के बजाय साढ़े नौ घंटे देरी से शाम लगभग सात बजे पहुंचने की सूचना दी गई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर पांच घंटा देरी से पहुंची। जबकि स्पेशल मेमू ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण भी यात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed