{"_id":"612bcc858ebc3e79d862ec13","slug":"auto-driver-protest-against-bus-driver-auraiya-news-knp6490191105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां न भरने पर आटो चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां न भरने पर आटो चालकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ में बस चालकों की मनमानी से सवारियां न मिलने पर ऑटो चालकों ने रविवार को हंगामा किया। हरचंद्रपुर चौकी पुलिस ने आक्रोशित चालकों को समझाया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
रविवार सुबह कस्बे के रामगढ़ में बिधूना तिराहे पर लगभग दो दर्जन ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि बिधूना मार्ग पर चलने वाली बसों के चालक सवारियां बैठाने में मनमानी कर रहे हैं।
बस चालक दबंगई दिखाकर ऑटो में सवारियां नहीं भरने देते हैं। इससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की दिक्कत है। काफी समय से समस्या झेल रहे चालकों का रविवार को सब्र टूट गया। चालकों ने हंगामा करने के साथ ही कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालकों को समझाया।