फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

वेतन संबंधी समस्या सात दिन में निपटाएं नहीं तो धरना प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
औरैया। लंबित पांच सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग करते हुए समस्याओं का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। शिक्षक नेताओं ने पांच सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि यदि उनकी वेतन संबंधी सभी समस्याओं का निस्तारण सात दिनों के अंदर नहीं होता है तो वह लोग सामाजिक का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य मांगें शिक्षकों का एनपीएस कटौती का रुपये खातों में प्रदर्शित नहीं हो रहा हैै जिसे सुधारे जाने की मांग, देहाती इंटर कालेज नेबिलगंज द्वारा पदोन्नति की सूचना को कार्यालय की त्रुटि बताकर चयन बोर्ड में प्रेषित किया गया इस मामले में शिक्षक प्राप्त होने पर नियुक्त किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले का निस्तारण करने, मृतक शिक्षक अमर सिंह यादव के मृतक आश्रित का मामला तीन माह से लंबित है, जिसे निस्तारित कराए जाने, जिन शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला है उन्हें मानदेय दिलाए जाने की मांग की गई है। जिला विद्यालय से मिलने पहुंचे शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय सदस्य जगदीश नारायण त्रिपाठी, प्रांतीय सदस्य सतेंद्र सिंह राठौर, शिववीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed