{"_id":"5f53d5ca8ebc3e54a6503cca","slug":"auriya-news-auraiya-news-knp580936458","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर की देरी से आ रही रिपोर्ट, एंटीजन से बढ़ रहे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर की देरी से आ रही रिपोर्ट, एंटीजन से बढ़ रहे रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना की जांच के लिए शासन के निर्देश पर सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई है। इधर आरटीपीआर की रिपोर्ट आगरा लैब से देरी से आ रही हैं, वहीं जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा ली जा रहीं एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
जिले में कोरोना कंट्रोल रूम के शुक्रवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले भर में 1521 संक्रमित रोगी हैं। संक्रमित रोगियों और उनके परिजनों के जिलेभर में अब तक 21526 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 525 संक्रमित रोगी पाए गए हैं। जबकि, आरटीपीसीआर के 30912 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 766 संक्रमित रोगी पाए गए हैं। सबसे कम 1585 सैंपल ट्रूनेट के लिए हैं, जिसमें 11 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
औरैया में लिए जा रहे आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए आगरा भेजा जा रहा है। इधर, 31 अगस्त के बाद से आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं आई है। कोरोना कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने बताया कि आरटीपीसीआर के सैंपलों को आगरा लैब भेजा जा रहा है। जहां पहुंचने वाले सैंपलों की संख्या अधिक होने के चलते वहां से रिपोर्ट देरी से प्राप्त हो रहीं हैं। बताया कि एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद व्यक्ति को होमआइलोशन में रहना पड़ता है। यदि कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो ऐसे रोगियों को कोविड एल-वन या एल-टू में रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों को होम आइलोशन में नियमों के तरह रहना पड़ता है। हालांकि एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों के पाजिटिव की जांच आरटीपीसीआर से भी कराई जाती है। आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आने वाले को ही मूल रूप से संक्रमित माना जाता है।