फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

अब तक सबसे अधिक 57 पॉजिटिव केस मिले

Sat, 05 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
औरैया। शनिवार को जिले में अब तक सबसे अधिक 57 कोरोना संक्रमित पाए गए। एक साथ इतने मरीज आने पर प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य टीमों से संक्रमित मरीजों के संपर्कियों और उनके परिजनों के सैंपल लेने के साथ ही रिपोर्ट आने तक घर में होम क्वारंटीन रहने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को अब तक सबसे अधिक संक्रमित मरीज देखने को मिले है। बताया कि आगरा लैब से कई दिनों से रुकीं सैंपलों की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है। इन सैंपलों की रिपोर्ट में कुल 57 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसके चलते जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1378 हो चुकी है। जबकि शनिवार को 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं तो वहीं अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1087 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 10 हो गए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 281 हो गई है। जबकि जिले में कुल संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 10 है।
विज्ञापन

बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने जिले में कई स्थानों पर शिविर लगाकर कुल 1021 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के 459, ट्रू नेट के 20 और एंटीजन के 542 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 31371 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें कुल 28694 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रहीं हैं। अब आगरा लैब से आरटीपीसीआर की कुल 1766 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं जिले में अब तक ट्रू नेट के कुल 1605 सैंपल लिए गए। तो वहीं एंटीजन के कुल 22066 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि जिले में बने कोविड एल-वन दिबियापुर में 11, पीबीआरपी एकेडमी अटैच एल-वन में 26 और चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल एल-टू में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा गया है। जिले में अब तक 207 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed