फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraya: Four girls drowned in Yamuna river

यूपी: औरैया में यमुना नदी में चार युवतियां डूबीं, दो के शव मिले, रिश्तेदार की शादी में आईं थीं

Tue, 15 Jun 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Jun 2021 07:07 PM IST
सार

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा में यमुना नदी में शाम को नहाने गईं चार युवतियां डूब गईं। सूचना पर एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ यमुना नदी पर पहुंचे।

विज्ञापन
Auraya: Four girls drowned in Yamuna river
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के गांव फरिहा में शादी समारोह में शामिल होने आईं चार युवतियां मंगलवार शाम यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो के शव तलाश लिए हैं। देर शाम आंधी आने के कारण तलाश फिलहाल रोक दी गई है।
विज्ञापन


फरिहा निवासी सुरेश कुमार के बेटे दीपक की बुधवार को शादी है। दिल्ली से शादी में शामिल होने आई रिश्तेदार प्रियंका के साथ मंगलवार शाम चार बजे कीर्ति (22), आकांक्षा (20) निवासी अहेरीपुर, इटावा, कल्पना (20) निवासी फरिहा व तनु (18) निवासी फफूंद यमुना नदी में नहाने गईं थीं।
विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि तेज बहाव की चपेट में आने से चारों युवतियां डूबने लगीं। प्रियंका ने उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन वह भी फिसलने लगी। इस पर वह पीछे हट गई और दौड़कर घर जाकर सूचना दी। गांव के लोग यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी और अजीतमल सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों और मछुआरों की मदद से शाम सात बजे के करीब दो के शव तलाश लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि तनु व कीर्ति के शव मिल गए हैं। आंधी-पानी आने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। सुबह फिर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed