{"_id":"680fc5fb9110d277e408982b","slug":"auraiyas-yoga-team-won-13-medals-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125215-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया की योग टीम ने जीते 13 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया की योग टीम ने जीते 13 मेडल
Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र व मेडल के साथ औरैया की टीम व आयोजक।
- फोटो : म
सहार। एसवीएम योग कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट योग चैंपियनशिप में औरैया टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता में औरैया टीम ने 13 पदक जीते हैं। इनमें आठ गोल्ड, दो सिल्वर व तीन ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।
योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ भारत की इस प्रतियोगिता में योगाचार्य रामानंद ने आर्टिस्टिक सोलो में गोल्ड और ट्रेडिशनल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्हें बच्चों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए बेस्ट योग कोच का पुरस्कार भी मिला। आर्टिस्टिक ग्रुप में औरैया की टीम ने गोल्ड मेडल जीता।
टीम में केशव कुमार, आशीष कुमार, आरव वर्मा, नितिन कुमार और आकाश कुमार शामिल थे। आरव वर्मा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में आर्टिस्टिक सोलो में गोल्ड और ट्रेडिशनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। केशव कुमार ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत और ट्रेडिशनल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
लहरापुर के आकाश कुमार ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बना ली है। अतिथियों ने कोच रामानंद व बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।