फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Waiting for Tahrir to catch drunk driver

औरैयाः नशेबाज चालक को पकड़ने के लिए तहरीर का इंतजार

Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Waiting for Tahrir to catch drunk driver
अजीतमल। कोतवाली पुलिस स्कूल वैन के नशेबाज चालक को पकड़ने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। चालक वैन को बिजली के खंभे में टकराने के बाद से फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गिरधारीपुर स्थित नारायण पब्लिक स्कूल की मारुति वैन शनिवार सुबह गोहानी खुर्द से 11 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर हटे के अड्डा के पास वैन एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए थे और चालक नशे में होने के चलते भाग गया था।
अजीतमल सीओ प्रदीप व कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने मामले की जांच की और विद्यालय प्रबंधक ने दूसरा खंभा लगवाया। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस चालक को पकड़ नहीं सकी है। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर नहीं आती है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय संचालक के रिश्तेदार की है वैन
गिरधारीपुर स्थित नारायण पब्लिक स्कूल की मारुति वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अजीतमल ब्लाक की बीईओ सपना सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। बीईओ सपना सिंह ने बताया कि मान्यता के हिसाब से विद्यालय के सभी मानक पूरे पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में क्षतिग्रस्त वैन विद्यालय प्रबंधक के रिश्तेदार इकदिल, इटावा निवासी रामचंद्र की है। वह अपनी वैन विद्यालय में लगाए थे। सूत्रों के माने ंतो चालक भी इनके ही घर का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed