फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya tops in Mandal in Pradhan Mantri Maternity Vandana Yojana

मातृत्व वंदना योजना में मंडल में जिला अव्वल, प्रदेश में छठवें स्थान पर

Wed, 16 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Auraiya tops in Mandal in Pradhan Mantri Maternity Vandana Yojana
औरैया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में औरैया जिला कानपुर मंडल में प्रथम और प्रदेश में छठवें स्थान पर रहा। बुधवार को जिलाधिकारी सभाकक्ष में योजना की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि के लिए अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता कर रही अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने निर्देश दिया कि वे सभी अपने स्तर से एसओ अप्रूवल, तृतीय किस्त व करेक्शन क्यू का निस्तारण जल्द करें। साथ ही नए लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन बढ़ाएं।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना में दिसंबर 2020 तक 29347 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 26401 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। यह लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिसंबर माह में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। बताया कि इस योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके पोषणयुक्त आहार के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आसमां नाज ने बताया कि दिसंबर माह में 14 तारीख तक 456 नए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इस पूरे वित्तीय वर्ष में अब तक 6,269 गर्भवती का पंजीकरण हुआ है। यदि किसी महिला को इसका लाभ लेने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस समस्या के समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर 7998799804 पर कॉल कर भुगतान संबंधी स्टेटस और शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed