फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,self defence,eduaction

आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी बालिकाएं

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya,self defence,eduaction
औरैया। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां आत्मरक्षा के गुर भी सीखेंगी। इसके लिए 186 उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया है। बालिकाओं को एक नवंबर से जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 62 व्यायाम शिक्षक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं शामिल की जाएंगी। बालिका शिक्षा समन्वयक विनीता दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष से इस तरह का प्रशिक्षण का आयोजन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद जूडो-कराटे का प्रशिक्षण एक नवंबर से शुरू किया जा रहा है। जो 60 दिनों तक चलेगा। बताया कि छात्राओं को सिंगल पंच, डबल पंच, ट्रिपल पंच, मिडिल पंच, सिंगल हैंडप ग्रीन, चिन पंच, फेस पंच, चेस्ट अटैक, थाई डिफेंस, एल्बो अटैक, रिब अटैक फ्राम साइड, मिडिल एब्डामिनल किक, फ्रंट नेक ग्रिप, थाई किक, फेस किक, बैक निक ग्रिप, चेस्ट किक, राउंड किक साइड आदि सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बालिकाओं को शिक्षा के साथ सुरक्षा व शारीरिक विकास भी आवश्यक है। 186 विद्यालयों का चयन कर वहां की छात्राओं को जूूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें आत्मरक्षा का ज्ञान तो मिलेगा ही, साथ ही वह स्वस्थ भी रहेंगी। - चंदना राम इकबाल यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed