{"_id":"61686611201b42551933dba8","slug":"auraiya-reached-praspa-s-social-change-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा, आदित्य बोले- सत्ता परिवर्तन के लिए गठबंधन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा, आदित्य बोले- सत्ता परिवर्तन के लिए गठबंधन जरूरी
Thu, 14 Oct 2021 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
औरैया पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा गुरुवार की देरशाम औरैया पहुंची। यात्रा का जिले की सीमा से लेकर शहर के सुभाष चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। रथ यात्रा जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ।
यात्रा देरशाम लगभग नौ बजे सुभाष चौराहे पर पहुंचीं। जहां यात्रा लेकर आए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को गठबंधन के लिए एक मंच पर आना होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, कोई भी निर्णय जनता के हित में नहीं रहा है।
हर वर्ग परेशान है और किसान तो बेहाल है। प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़े हैं। जिन पर नियंत्रण लगाने में सरकार असफल है। जनता के हित में सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान प्रदेश महासचिव रघुराज सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यात्रा लेकर आए आदित्य ने सुभाष चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले प्रसपा कार्यकर्ताओं ने उनका 21 किलो की फूलों की माला, पगड़ी व फरसा आदि भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव, प्रमुख महासचिव अनूप कुमार गुप्ता, विश्वनाथ सिंह सेंगर, सुधाकर त्रिपाठी, अभिषेक यादव, प्रिंस यादव आदि रहे।