फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,History sheeter robber who was residing by changing address arrested

पता बदलकर रह रहा गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर ट्रेन लुटेरा गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,History sheeter robber who was residing by changing address arrested
फोटो24एयूआरपी-47- दिलीप उर्फ दीपक दोहरे। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। पिछले कई वर्षों से पता बदलकर रह रहा ट्रेन में लूटपाट करने वाला शातिर गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय ने लुटेरे और उसके जमानतदारों के खिलाफ कुर्की के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन

फफूंद जीआरपी चौकी इंचार्ज रामकिशोर के अनुसार एसपी रेलवे, आगरा मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में वारंटी, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत सीओ रेलवे आगरा/इटावा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी इटावा एवं जीआरपी चौकी फफूंद की संयुक्त टीम ने वारंटी दिलीप उर्फ दीपक दोहरे को शास्त्रीनगर दिबियापुर स्थित घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया दिलीप ट्रेनों में लूटपाट करता था। वर्ष 2008 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में महिला यात्री के साथ लूटपाट की थी।

इस घटना में आरोपी के पास सोने के जेवरात बरामद कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था। तब से वह छिपकर रह रहा था।
लुटेरे ने जमानत के समय अपना पता अपनी बहन के गांव इंगूरी, लवेदी जिला इटावा का लिखाया था, जबकि वह मूल निवासी दिबियापुर का है। लगातार न्यायालय से फरार रहने के कारण न्यायालय ने उसके जमानतदारों के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। इस बीच उसका पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed