फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

अपनी ताकत दिखाने के लिए एकजुट रहें व्यापारी : संदीप

Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 17एयूआरपी01- मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का स्वागत करते व्यापारी नेता - फोटो : AURAIYA
औरैया। अकेले रहकर कोई लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसके लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कही। रविवार को शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने सम्मान को बचाना होगा। इसके लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। संगठन को समय देकर व्यापारी संगठन को मजबूत बनाएं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को तीन बातें याद दिलाते हुए कहा कि जो व्यापारी समय आने पर गर्मियों में पंखा, कूलर और सर्दियों में रजाई के साथ ही, साथी व्यापारी की आवाज पर ग्राहकों को छोड़ सकें , ऐसे व्यापारियों की संगठन को जरूरत है। यही व्यापारी आम व्यापारी को उसका हक दिला सकते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार की जिला कमेटी और नगर अध्यक्ष राज कुमार सक्सेना की नगर कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इससे पहले जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि सरकार किसी की हो, सरकारों ने हमेशा व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। व्यापारी टैक्स देकर सरकार को चलाने में अहम भूमिका निभाता है। वही व्यापारी अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार है। इनसे बचने के लिए हमें एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रांतीय पदाधिकारी आकाश गौतम, वकील अहमद, रामकृष्ण, बन्ने खां, टीपी सिंह, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना और अशोक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम समापन से पहले वरिष्ठ व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमल वर्मा, गोपाल दुबे, मो. बबलू, छुन्ना मिश्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed