फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरे अधिकारी

Sun, 25 Jul 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो25एयूआरपी 30- नशे की हालत में पकड़ी कार का चालान काटतीं पीटीओ रेहाना बानो व मौजूद टीआई - फोटो : AURAIYA
औरैया। सड़क सुरक्षा सप्ताह में नियमों का पाठ पढ़ाने वाले ही नियमों की धज्जियां उड़ाने मेें लगे हुए हैं। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर रविवार को पुलिस यातायात व परिवहन अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए अभियान चलाया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर नशे की हालत में कार चालक ने यातायात सिपाही को टक्कर मार दी। जिस पर पीटीओ ने जुर्माना लगा चालान कर दिया। दिन भर चली प्रक्रिया में 23 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके बावजूद भी नियमों का पालन कराने वाले ही नियम तोडने पर आमादा दिखाई दिए। इस खबर को 25 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर यातायात सुरक्षा सप्ताह की पोल खोल दी। जिस पर रविवार को यातायात पुलिस व परिवहन अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। जिसमें सुभाष चौक पर रविवार शाम लगभग पांच बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने मौके पर खड़े यातायात पुलिस के सूरजपाल सिंह यादव व संतोष कुमार गुप्ता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि मामूली टक्कर लगते ही दोनों कार की बोनट पर गिर गए। हालांकि तब तक चालक ने ब्रेक लगा लिए। जिससे दोनों पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होते ही टीआई देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। तभी कार चालक ने उनसे माफ करने की विनती की। तभी पीटीओ रेहाना बानो ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही कार चालक को नशे की हालत में देख चालान काट दिया। इस संबंध में पीटीओ ने बताया कि रविवार को चलाए गए अभियान में सीट बेल्ट में 6 व बिना हेलमेट के 15 लोगों के चालान काटने के साथ ही नशे की हालत में दो लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की हालत में बाइक सवार को मारी टक्कर
यातायात पुलिस को टक्कर मारने और परिवहन अधिकारियों की ओर से सुभाष चौक पर की जा रही कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान वहां पर बालक के साथ दो युवक भी खड़े होकर तमाशा देखने लगे। तभी रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। अचानक से हुई टक्कर को देख यातायात पुलिस ने जब ऑटो चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने ऑटो दौड़ा दिया। तभी मौके पर मौजूद चीता पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जहां ऑटो सवार चालक व ऑटो में मौजूद मालिक दोनों को नशे में देख कोतवाली पहुंचाया। जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed