फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

अधिक संक्रमित राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी जांच

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित राज्यों से जिले में आने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने जिले के अधिकारियों को ऐसे लोगों की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर से आने वालों की जांच के लिए प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि तीसरी लहर के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। बताया कि वर्तमान में संक्रमण की दर प्रदेश में .04 प्रतिशत है। जबकि देश के अन्य राज्यों में संक्रमण की दर उत्तर प्रदेश की अपेक्षा अधिक है। अधिक संक्रमण वाले राज्यों से जिले में आने वालों की जांच की जाए। इसके लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों व अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच शिविर लगातार लगाए जाएं। लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आईसीएमआर के द्वारा अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई गई है। बताया कि निर्देश हैं कि अधिक संक्रमण वाले राज्यों से आने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे राज्यों की सूची भी पोर्टल पर जारी की गई है। बताया कि 23 से 31 जुलाई तक बाहर से आने वाले यात्रियों को उनके आगमन स्थल पर शिविर लगाकर स्क्रीनिंग, एंटीजन टेस्टिंग की जाएगी। लक्षणयुक्त व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक संक्रमित वाले राज्य
मणिपुर, मिजोरम, केरल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, नागालैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed