{"_id":"60cceb558ebc3e2a014aa7db","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp63503145","type":"story","status":"publish","title_hn":"235 प्रधानों ने संभाली अपने गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
235 प्रधानों ने संभाली अपने गांव की सरकार
विज्ञापन
फोटो 18 एयूआरपी 32 - ततारपुर में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्य
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उप चुनाव होने के बाद जिले की 235 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों को शुक्रवार को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। अब इन ग्राम पंचायतों में समिति गठन को लेकर पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
खंड विकास अधिकारियों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधानों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सौंपे गए। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने 16 जून को ऑनलाइन शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। ग्राम पंचायत सचिव पंचायतों में पहुंचकर सभी ग्राम प्रधानों और सदस्यों को जूम एप से कनेक्ट कराया। बीडीओ ने दफ्तर में ही कोविड नियमों के तहत शपथ दिलाई।
गौरतलब है जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 242 प्रधानों को शपथ पहले ही दिलाई जा चुकी थी। जबकि 235 ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ लेने से वंचित रह गए थे। इसके लिए 12 जून को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। 14 जून को परिणाम आए थे। परिणाम आने के बाद 235 प्रधानों को शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
ब्लॉकवार शपथ ग्रहण करने वाले प्रधान एक नजर में
ब्लॉक प्रधानों की संख्या
अछल्दा 30
अजीतमल 20
औरैया 62
भाग्यनगर 42
बिधूना 39
एरवाकटरा 10
सहार 32
---------------------
योग 235
-----------------------