फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

चौपाल लगाकर मंत्री ने सुनीं समस्याएं

Sat, 19 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-18एयूआरपी-19- अयाना में किसानों की समस्याएं सुनते कृषि राज्यमंत्री - फोटो : AURAIYA
अयाना(औरैया)। राज्यमंत्री लाखन सिंह ने अयाना में चौपाल लगा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस बीच किसानों ने गेहूं खरीद में की जा रही धांधली और रिश्वतखोरी का दुखड़ा रोया। इस मंत्री ने जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत अयाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस बीच किसान दीपक दीक्षित ने बताया कि पिता रमेश चंद्र पुत्र बाबू राम के नाम पर 100 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए टोकन लेकर 31 मई को सरकारी संघ तिवरलालपुर गया था। यहां पहुंचने पर सचिव ने तौल कराने के नाम पर 100 रुपये प्रति क्विंटल रिश्वत देने की मांग की। आरोप है कि न देने पर सचिव ने गेहूं लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि इसी तरह अन्य किसानों के साथ व्यवहार किया गया। क्षेत्र के काफी किसान अभी तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं। शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसानों के गेहूं की खरीद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed