फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

शिक्षिका की चेन बाइक सवार झपटकर भागे

Sat, 19 Jun 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
पुलिस को लूट की जानकारी देती शिक्षिका - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत इटावा रोड पर सरकारी अस्पताल के निकट अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। लूट की सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी दीपा रानी पत्नी गिरजेश कुमार एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। शुक्रवार की देरशाम वह होम्योपैथिक चिकित्सक से दवा लेकर स्कूटी से अपने घर वापस लौट रहीं थी। रात लगभग नौ बजे वह इटावा रोड पर सरकारी अस्पताल के निकट पहुंची ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार अपाचे से आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि दीपा रानी कुछ समझ पातीं। बदमाश चेन पर झपट्टा मारने के बाद इटावा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

मौके पर घटना को होते देख एक बाइक सवार युवक ने चीखते हुए बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका। इधर, पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों और 112 नंबर पर पुलिस को दी। यही मौके पर पहुंचे शिक्षिका के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसको लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षिका से जानकारी करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच रही है। इससे जाहिर होता है कि पुलिस का रवैया घटनाओं को लेकर ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed