{"_id":"60cb97268ebc3e3238292761","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6348252115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नौ क्रय केंद्रों पर ही होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नौ क्रय केंद्रों पर ही होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अब जिले के नौ क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद होगी। गेहूं खरीद की तिथि बढ़ने के बाद किसानों का काफी राहत मिली है। शासन की ओर से 22 जून तक मंडी समिति के खाद्य विभाग व पीसीएफ के केंद्रों पर खरीद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ई-पॉप मशीन से ही किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। अब तक 12,112 किसानों से 46,783 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।
शासन की ओर से 15 जून तक किसानों से गेहूं खरीद किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार की ओर से अब तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है। अब जिले के मात्र नौ क्रय केंद्रों पर ही खरीद होगी। औरैया, बिधूना, अजीतमल, बेला, अछल्दा व दिबियापुर के खाद्य विभाग व पीसीएफ के केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अब तक 71 क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही थी, जिसमें 46,783 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। इसमें 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं गोदाम में पहुंचाया जा चुका है। आए दिन हो रही बारिश को देखते हुए सभी केंद्र प्रभारियों को गेहूं सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी केंद्र पर गेहूं भीगता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित केंद्र प्रभारी की होगी।
19 किसानों का नहीं खरीदा गया गेहूं
कंचौसी स्थित क्रय केंद्र परिसर में जलभराव हो जाने के कारण पिछले चार दिनों से खरीद नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी गेहूं को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही कांटा बाट में खराबी आ जाने के कारण उनकी खरीद नहीं हो पा रही है। गुुरुवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे व एआर कोऑपरेटिव कमलाकांत मिश्रा ने कंचौसी केंद्र पर वंचित रह गए 19 किसानों का गेहूं क्रय करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रभारी छूटे किसानों का खरीदें गेहूं
जिले में गेहूं खरीद के लिए 15 जून तक 71 केंद्र संचालित हो रहे थे। जिसमें अब नौ केंद्रों पर ही खरीद किए जाने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। इन केंद्रों से संबंधित जिन किसानों का गेहूं खरीद होने से वंचित रह गया है। संबंधित क्रय एजेंसी के जिला प्रभारी उन किसानों का गेहूं संबंधित मंडी स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं क्रय करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
गेहूं सुरक्षित भंडारण केंद्रों पर पहुंचाने के निर्देश
जिले की मंडी व उप मंडी स्थित खाद्य विभाग व पीसीएफ के नौ केंद्रों पर खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारियों को ई-पॉप मशीन के माध्यम से खरीद करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं सुरक्षित भंडारण केंद्रों तक पहुंचाने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
-सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ