फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटकता टीकाकरण में मल्हौसी अव्वल

Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
बेला(औरैया)। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कहीं पर लोग वैक्सीन का पुरजोर विरोध कर रहे हैं तो कहीं पर लोगों ने बीमारी के प्रति जागरुकता दिखाते हुए मिसाल पेश की। बिधूना ब्लॉक में मल्हौसी टीकाकरण में अव्वल रहा। यहां 45 वर्ष से ऊपर आयु के 800 लोगों ने एकजुटता दिखाई तो 600 लोगों को वैक्सीन लग गई। अब शेष बचे लोगों का स्वास्थ्य टीम जल्द ही टीकाकरण करेगी। वहीं, युवा भी अपनी बारी को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक की मल्हौसी ग्राम पंचायत ने अनुकरणीय पहल की है। इस गांव की लगभग तीन हजार आबादी है। इस गांव में 45 वर्ष से ऊपर के आठ सौ लोग टीकाकरण के लिए चिह्नित किए गए। शुरुआत में गांव में वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैल गईं। इसको लेकर ग्रामीण सहमे नजर आए। लेकिन स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों ने बीमारी के प्रति जागरूक किया तो ग्रामीण समझे। इसके बाद ग्रामीण स्वयं सचेत हुए और एकजुटता दिखाते हुए अलग-अलग तिथियों में 600 लोगों ने टीकाकरण करा लिया। 45 वर्ष से ऊपर वाले 200 लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं, इस गांव में 18 वर्ष से ऊपर वाले लोग भी काफी उत्साहित हैं। वह भी पोर्टल पर अपना पंजीयन करा चुके हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि पूरे ब्लॉक में सबसे अव्वल सेंटर मल्हौसी रहा है। जहां पर मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं ने सबसे बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की पहल लाई रंग
गांव की मुखिया उर्मिला देवी बताती हैं कि गांव के लोग एक-दूसरे की बात मानते हैं। गांव वालों की जागरुकता को देखकर प्रशासन ने सभी को टीका लगवाया है। जिसमें कुछ लोग बाहर हैं व कुछ बीमार हैं जिनको जल्द ही टीकाकरण करवाया जाएगा। वहीं, गांव के विवेक त्रिपाठी, छोटे, शिवा राठौर, सूरज गुप्ता, सत्यम, आकाश, गोपाल सोनी, राहुल, शिवम आदि ने गांव में बैठक की और फैसला लिया और टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed