{"_id":"60a7f2ac8ebc3e9ad03d5c77","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6296759142","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो अब माननीयों को रिपोर्ट करेंगे नगरीय निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अब माननीयों को रिपोर्ट करेंगे नगरीय निकाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगरीय निकायों द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट अब प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक रिपोर्ट बनाकर जिले के माननीयों को देनी होगी। इसमें साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन के साथ विसंक्रमण को लेकर किए गए प्रयास का ब्योरा होगा। इसके बाद क्षेत्र के माननीय शासन को रिपोर्ट करेंगे। ऐसा न करने वाले नगरीय निकायों की शासन मॉनीटरिंग कर कार्रवाई करेगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार सख्ती से पेश आने के साथ ही रोज नए नियम और निर्देश जारी कर रही है। हाल ही में स्थानीय निकाय निदेशक शकुंतला गौतम ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर नगरीय निकाय (नगर पंचायत, नगर पालिका) साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगी और विसंक्रमण की कार्रवाई करेंगी। इस काम की प्रगति रिपोर्ट प्रति मंगलवार को लोकसभा सदस्य (सांसद), विधान सभा सदस्य (विधायक) जो क्षेत्रीय हैं, उन्हें देनी होगी।
माननीयों को भेजी गई रिपोर्ट को निकाय के अधिकारी निदेशालय भी भेजेंगे। इस आदेश के बाद लापरवाही बरत रहे कई नगरीय निकायों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि कुछ जगहों पर पहले से ही साफ-सफाई कराई जा रही थी। इधर, माननीयों को रिपोर्ट देने के बाद से अफसरों के माथे पर पसीना आता दिखाई दे रहा है। अभी तक कागजों में चलने वाली हेराफेरी नहीं हो सकेगी। अब साप्ताहिक रिपोर्ट की माननीय समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। बता दें कि जिले में एक लोकसभा सांसद(इटावा), तीन विधान सभा सदस्य दिबियापुर, बिधूना, औरैया हैं। जिसमें औरैया के विधायक दिवंगत हो चुके हैं। फिलहाल नगरीय निकायों को एक सांसद और दो विधायकों को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र में मृत्यु होने पर अंत्येष्टि कराएगा निकाय
औरैया। अब कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य किसी भी बीमारी से मरने वाले व्यक्ति की अंत्येष्टि के लिए नगरीय निकाय पांच हजार रुपये तक खर्च कर उसका अंतिम संस्कार कराएगा। बुधवार को उप निदेशक नगरीय निकाय रश्मि सिंह ने जारी आदेश में कहा कि कोविड संक्रमण से या किसी अन्य कारण से नगरीय क्षेत्र में होने वाली मौत पर नगर पंचायत व नगर पालिका जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए नगरीय निकाय निजी स्रोत व राज्य वित्त आयोग से पांच हजार रुपये तक खर्च कर अंत्येष्टि कराएगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसकी जानकारी प्रत्येक गुरुवार को शासन भेजनी होगी।