{"_id":"60a6a9b68ebc3e7fc91e0ad3","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp629504712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल के करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल के करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैरोपुर में सबमर्सिबल के कटे तार की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन उसके शव को अपने साथ गांव ले गए।
गांव भैरोपुर निवासी बलवीर सिंह का दो वर्षीय पुत्र अमन गुरुवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। जहां खेलते-खेलते वह पड़ोसी के दरवाजे लगे सबमर्सिबल तक पहुंच गया। खेल-खेल में मासूम ने खुले पड़े सबमर्सिबल के तार को पकड़ा लिया। तार कटा होने पर वह करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को घर के अंदर न पाकर परिजन उसे देखने बाहर निकले तो पड़ोसी के सबमर्सिबल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर तत्काल 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मासूम के पिता की दो साल पहले ट्राली पटलने पर मौत हो चुकी है। उधर, मासूम की मौत की खबर सुनकर घर में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिजन जा चुके थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।