फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

जिले में 32.5 क्विंटल गेंहू खरीद से खुला खाता

Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 08 एयूआरपी 11 - खाद्य विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण करते आरएफसी के अधिकारी राजेश मिश्रा - फोटो : AURAIYA
औरैया। एक अप्रैल से जनपद में 71 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है लेकिन आवक शुरू न होने से खाता नहीं खुल सका था। गुरुवार को 32.50 क्विंटल गेहूं खरीद के साथ खाता खुल सका। देर शाम क्षेत्रीय खाद्य निगम (आरएफसी) के अधिकारी ने गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुुरुवार को शहर के गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरसेन की किसान जिया लाल के 32.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। उनकी नॉमिनी राजकाशी का आधार लेकर कार्ड देकर गेहूं की तौल हुई। आने वाले दिनों में गेहूं की आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लवदीप कुमार ने बताया कि जिले में कुल 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सदर तहसील क्षेत्र में 24 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर हाथ धोने के साबुन, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों से मास्क व गमछा आदि लगाकर आने की अपील की।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे आरएफसी एसपी मिश्रा व संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी आरबी प्रसाद ने शहर के गल्ला मंडी, दिबियापुर व अजीमतल के क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को खरीद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed