फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

महाराष्ट्र और केरल से आने वालों पर नजर

Thu, 25 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 25एयूआरपी31- जिले में एक स्थान पर मौजूद लोगों की भीड़ बिना मास्क नजर लगाएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। जनवरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिरा। फरवरी की शुरुआत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शून्य जा पहुंचा था। आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बार-बार सतर्क रहने की चेतावनी के बाद भी जिले के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस वजह से जिले में संक्रमित मरीज एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इस पर प्रशासन महाराष्ट्र और केरल से आने वालों पर नजर लगाए है।
विज्ञापन

फरवरी माह के शुरुआत में जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य जा पहुंची थी। जिले में लगातार 15 दिनों तक कोई संक्रमित नहीं मिला। यही स्थिति जनवरी में रही। जनवरी माह में संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी। इसके बाद संक्रमितों की संख्या घटने पर कोरोना के प्रति लोगोें ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया। आज स्थिति यह है कि बाजार हो या अन्य कोई बड़ा कार्यक्रम सभी स्थानों पर न तो सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगाए लोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों व दुकानदार भी ग्राहकों को सैनिटाइज नहीं करा रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, तो वहीं सैंपलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पिछले पांच दिनों में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इसलिए जागरुकता जरूरी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिले में महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश से आने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। यहां से आने वाले लोग 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहें। लक्षण मिलने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल देकर जांच कराएं।

दिल्ली से आने वाली बसों को अच्छी तरह से धुलाने के साथ ही सैनिटाइज कराया जाता है। वहीं, इस रूट पर चलने वाली बसों में सवारियों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। संक्रमण को लेकर चालकों-परिचालकों के लिए कार्यशाला कर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
- रमाशंकर चौधरी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed