फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Action can be taken against Pradhan and Panchayat Secretary

ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर कार्रवाई तय

Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Action can be taken against Pradhan and Panchayat Secretary
औरैया। ग्राम पंचायत टिड़ुवा में शौचालयों के निर्माण में गबन की जांच अंतिम चरण में है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि इस मामले में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टिड़ुवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इसमें गबन की शिकायत निवाजपुर निवासी आशाराम ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा से की थी।
विज्ञापन

उन्होंने पीडी हरेंद्र सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में 411 शौचालयों का सत्यापन किया गया जिसमें 170 शौचालय बने मिले। एक अधूरा और 29 में दो-दो लाभार्थियों का नाम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य शौचालयों के निर्माण में भी खामियां मिलीं। कुल 184 शौचालयों में अनियमितता के मामले में पूर्व प्रधान मीना देवी व मनोज कुमार गुप्ता को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। बताया गया कि दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इधर, जांच के बाद पीडी ने मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को सौंप दी। डीपीआरओ संदीप वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
वह इस संबंध में कुछ नहीं बता सकते। कार्रवाई के बाद ही कुछ बताएंगे। सूत्रों का कहना है कि शौचालय निर्माण में गबन का मामला है। इस संबंध में प्रधान व पंचायत सचिव पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed