फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Infectious disease spread in Elli and Balkhandpur, many sick

औरैयाः ऐली व बलखंडपुर में संक्रामक बीमारी फैली, कई बीमार

Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Infectious disease spread in Elli and Balkhandpur, many sick
बलखंडपुर में कैंप लगाकर दवाइयां देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। बारिश के बाद निकली तेज धूप, गांव में फैली गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐली व बलखंडपुर में कई लोग बीमार पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर जांच कर दवाइयां दी हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, खुजली के साथ मलेरिया व डेंगू के लक्षण वाले मरीज गांव में मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को अछल्दा के ऐली में मलेरिया व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के साथ कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और जांच कर इलाज किया।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को बलखंडपुर गांव में काफी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र को मिली। सोमवार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रजापति की मौजूदगी में अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. वासुदेव, फार्मासिस्ट नफीस अहमद टीम के साथ गांव पहुंचे। घरों में लार्वा व जलभराव की जांच करने के साथ बीमार लोगों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वासुदेव ने बताया कि गांव में वायरल फीवर के 60, खांसी जुकाम के 15 व खुजली के 10 मरीज पाए गए। वहीं कुछ लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित मिले हैं। जिनकी जांच कर व दवाइयां दी गई हैं। इसके साथ ही बीमारी से बचाव की सलाह दी गई है। बताया कि गांव में गंदगी व जलभराव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। साफ सफाई कराने व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed