{"_id":"60e019688ebc3eba703a4216","slug":"auraiya-girlfriend-s-relatives-beat-up-lover-death-culpable-homicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, मौत पर हंगामा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, मौत पर हंगामा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
Sat, 03 Jul 2021 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना घेर काटा हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को घर बुलाकर पीट दिया। घायल युवक की मौत पर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर शव रखकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर निवासी शांतनु (27) का पास के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने 24 जून को शांतनु को बहाने से घर बुला लिया। उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। गंभीर हालत में उसे घर के बाहर फेंककर चले गए। परिजन उसका सैफई में इलाज करा रहे थे।
गुरुवार को शांतनु ने दम तोड़ दिया। भाई विजय ने गुरुवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस के सुनवाई न करने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह फफूंद-अछल्दा मार्ग जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, फफूंद थाने की पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। विजय की तहरीर पर पुलिस ने महिपाल सिंह, विपिन, वीरू, सोमा, सोनू, सुघर सिंह के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।