{"_id":"695ea39f2047f443c1043150","slug":"auraiya-eleven-rahul-eleven-and-khanpur-club-won-their-respective-matches-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137413-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया इलेवन, राहुल इलेवन व खानपुर क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया इलेवन, राहुल इलेवन व खानपुर क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे में चल रहे फफूंद क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बुधवार को खेले गए तीन मुकाबलों में औरैया इलेवन, राहुल इलेवन और खानपुर क्लब की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
सुबह की पाली में औरैया इलेवन और श्रेय इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरैया इलेवन ने 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेय इलेवन की टीम 64 रन ही बना सकी। औरैया इलेवन ने 12 रन से मैच अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में भर्रापुर इलेवन ने 70 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राहुल इलेवन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल इलेवन के गेंदबाज सलमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरे मुकाबले में फैसल इलेवन और खानपुर औरैया क्लब के बीच मुकाबला हुआ। फैसल इलेवन की ओर से सलमान खान ने 39 रनों का योगदान देते हुए 84 रन का लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलने उतरी खानपुर क्लब की टीम ने आठ ओवर में 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। खानपुर क्लब के बल्लेबाज यश ने 49 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।टूर्नामेंट के आयोजन में अयान, फारूक, आजम, शकील भाई, गोलू, महफूज और मुजम्मिल का विशेष योगदान रहा।