{"_id":"6328b3e12f612122260ccc1d","slug":"auraiya-dirt-spread-in-the-cowshed-death-of-a-cattle-auraiya-news-knp7190167161","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः गोशाला में फैली गंदगी, एक मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः गोशाला में फैली गंदगी, एक मवेशी की मौत
विज्ञापन
बिधूना। नगर पंचायत की ओर से संचालित किशोरगंज गोशाला में तीन दिन हुई बारिश के कारण फैली गंदगी की वजह से मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। सोमवार को एक बीमार मवेशी की मौत हो गई। गोशाला के कर्मचारियों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गाड़ी पर लादकर गोशाला के बाहर भेज दिया।
किशोरगंज गोशाला में 100 मवेशी हैं। तहसील क्षेत्र में मंगलवार से गुरुवार तक रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते गोशाला में चारों ओर फैली गंदगी की वजह से कुछ मवेशी बीमार पड़ गये थे। बारिश रुकने बाद भी गोशाला की साफ-सफाई न होने के चलते सोमवार सुबह एक मवेशी की मौत हो गई।
गोशाला के प्रभारी मुकुल ने बताया कि मवेशी पहले से बीमार था। सोमवार सुबह अन्य मवेशियों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बिधूना नगर पंचायत के ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि गोशाला कर्मियों से मृत मवेशी के संबंध में जानकारी की जा रही है।