फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter

कातिल दुल्हन: औरैया मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तमंचे के बट से पीटकर दिलीप को किया था लहूलुहान, इसने मारी गोली

Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
सार

दिलीप की हत्या के आरोपी दुर्लभ ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई अनुराग व उसकी प्रेमिका प्रगति ने उसको दो लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का लालच दिया था। इसी में आकर उसने अपने चचेरे भाई शिवम और दोस्त रामजी नागर के साथ मिलकर हत्या की सुपारी ले ली।

विज्ञापन
Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलीप हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसमें अनुराग का मौसेरा भाई श्यामू उर्फ दुर्लभ यादव व शिवम शामिल है। श्यामू ने तमंचे के बट से मारपीट गोली मारने की बात स्वीकारी है। पुलिस अधीक्षक ने शूटरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
प्रेमी अनुराग के संग प्रगति। - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप हत्याकांड में शामिल शूटरों के आने की जानकारी पर गुरुवार रात को सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा स्वाट के साथ शाहपुर बंबा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। देर रात को वहां से गुजर रहे दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवकों के दाहिने पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी सहार ले गई। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। पूछताछ में दोनों शूटरों ने अपने नाम चमरौआ निवासी दुर्लभ उर्फ पिंटू उर्फ श्यामू यादव व शिवम यादव बताया। दुर्लभ ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई अनुराग व उसकी प्रेमिका प्रगति ने उसको दो लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का लालच दिया था। इसी में आकर उसने अपने चचेरे भाई शिवम और दोस्त रामजी नागर के साथ मिलकर हत्या की सुपारी ले ली।

विज्ञापन

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ने दिलीप को पहचनवाया। इसके बाद उन्होंने एक बाइक को घटना अंजाम देने के लिए छिपा दिया था। इसके बाद दूसरी बाइक पर तीनों लोग दिलीप के पास पहुंचे और खेत में पोल लगवाने का झांसा देकर उसे साथ ले गए। पलिया गांव स्थित पटना नहर पुल के पास गेहूं के खेत में पहुंचने पर उन्होंने दिलीप पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। दिलीप के हाथापाई करने पर उसने दिलीप के सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। दिलीप के खेत में गिरने पर वह लोग उसे मरा समझ कर बाइक लेकर भाग निकले।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिलीप को 10 चोट मिलीं थीं। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी। पिटाई से सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पकड़े गए दोनों घायल शूटरों को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

औरैया में हाइड्रा चालक दिलीप हत्याकांड में तीन परिवारों को धक्का लगा है। इस घटना से हर कोई सदमे में है। आरोपी अनुराग की बहन ने महिला के तौर पर चौंकाने वाली बात कही। उसका कहना था कि अगर उसका भाई गलत है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन प्रगति के संबंध में उसका कहना था कि जो अपने पति की नहीं हुई, वो किसी और की क्या होगी। इतना कहते ही उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
auraiya murder case - फोटो : amar ujala

इंटर तक की पढ़ाई कर चुकी प्रगति अपने घर में ही रहती थी। पड़ोसी अनुराग से वह पिछले करीब चार साल से प्यार की पींगें बढ़ा रही थी। इंटर पास करके दिबियापुर कस्बा में अपनी मौसी के यहां रहती थी। वहां आने-जाने के दौरान वह जमाने की नजरों से बचकर भी अनुराग से मिला करती थी। बड़ी और महंगी गाड़ियों के शौकीन अनुराग की लाइफ स्टाइल पर फिदा प्रगति ने कभी किसी को अपने प्यार की भनक नहीं लगने दी।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
प्रगति के मायके के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

उसके परिवार का तर्क है कि वह अक्सर अपनी बड़ी बहन पारुल से मिलने उसके ससुराल मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला-दीपा गांव जाती थी। वहीं उसकी नजरें दीदी के देवर दिलीप से टकरा गईं। अनुराग से प्रेम प्रसंग के बावजूद उसने दिलीप पर डोरे डाले। दोनों की जिद के आगे दोनों के ही परिवारों ने भी रजामंदी दे दी।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
प्रगति और दिलीप - फोटो : अमर उजाला

दिलीप धूमधाम से पांच मार्च को प्रगति संग सात फेरे लेकर उसे अगले दिन छह मार्च को अपनी दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया। वहां वह सिर्फ पांच दिन ही रही और शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के लिए 10 मार्च को वापस आ गई।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप - फोटो : अमर उजाला

पहले से ही दिलीप से अलग होने का मन बना चुकी प्रगति ने यहां आकर प्रेमी अनुराग से 17 मार्च को एक होटल में मुलाकात की और पति दिलीप को रास्ते से हटाने का खाका तैयार किया। अब जब उसकी कारिस्तानी सामने आ चुकी है तो मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मचा हुआ है।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
परिजन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

न सात फेरे की लाज रखी न सुहाग के जोड़े की
अपने मेहंदी रचे हाथों से प्रगति ने जिस कारिस्तानी को अंजाम दिया और दिलवाया उसने सभी को झकझोर दिया। पूरा परिवार, गांव, ससुराल गम में डूबे हैं। प्रेमी के साथ खुद तो सलाखों के पीछे गई, परिवार को भी कभी न भूलने वाली टीस दे गई। गांव के ही युवक के प्रेम में अंधी होकर अपने ही सुहाग को खत्म करने वाली इस नवब्याहता की कारिस्तानी ने मायके को पूरी दुनिया के सामने रुसवा कर दिया। उनके होठों की चुप्पी से बेटी की करतूत का गुस्सा जाहिर हो रहा है। सूनी आंखों में उसके लिए नफरत का सागर हिलोरें लेता दिख रहा है। गांव वाले कहते हैं कि उसने ऐसा किया ही क्या है कि उसके बारे में बात की जाए। बेटियां दुल्हन के जोड़े में ससुराल जाकर मायके का मान बढ़ाती हैं, इसने अपने ही सुहाग का कत्ल करके न सात फेरों की लाज रखी न ही उस सुर्ख जोड़े का, जिसमें उसे विदा किया गया था।

Auraiya Dilip Murder Case Durlabh Yadav and Shivam caught in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
गांव में पड़ोसी हैं प्रगति और अनुराग
औरैया सदर तहसील का छोटा सा गांव है सियापुर। भाग्यनगर ब्लॉक और फफूंद थाना की सीमा क्षेत्र में आने वाले इस बेहद छोटे से गांव में ही सिर्फ यादव बिरादरी के ही 25 परिवारों का घर है। कुल आबादी 80 लोगों की है। उनमें से कुछ आपस में रिश्तेदार हैं। अपनी ही मांग का सिंदूर खुद से पोछने वाली प्रगति और उसका प्रेमी अनुराग इसी गांव के निवासी हैं। प्रगति का मकान गांव के मेन रोड पर दो मंजिला है। उसके मकान के ठीक पीछे उसके प्रेमी अनुराग व उसके चाचा का मकान है। प्रगति का मकान दखलीपुर पंचायत की सीमा में आता है, जबकि बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर अनुराग का मकान पीहरपुर पंचायत में पड़ता है। आसपास रहने वाले यह लोग अलग-अलग पंचायतों के वोटर हैं।

यह भी पढ़ें: दिलीप हत्याकांड: फरार दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed