फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dilip murder Encounter between absconding criminals and police both shot in leg referred to medical college

दिलीप हत्याकांड: फरार दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 28 Mar 2025 07:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Mar 2025 07:36 AM IST
सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में हाइड्रा चालक हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें सीएचसी से  मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Dilip murder Encounter between absconding criminals and police both shot in leg referred to medical college
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में हाइड्रा चालक दिलीप के हत्याकांड में फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार रात साढ़े 12 बजे के करीब मुठभेड़ में धर दबोचा है। सहार थाना के शहबाजपुर बंबा किनारे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात में चेकिंग लगाई। इसी बीच आरोपी बाइक से निकले। पुलिस के रोकने आरोपी ने फायर कर दिया।

विज्ञापन

बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। आरोपियों की पहचान चमरउआ निवासी दुर्लभ यादव उर्फ पिंटू यादव व शिवम यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी 25-25 हजार के इनामी हैं। सहार सीएचसी के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed