फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya

दिबियापुर की पुष्पा टीवी सीरियलों में क्रिएटिव हेड

Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
auraiya
दिबियापुर (औरैया)। कौन कहता है कि बेटियां बेटों की ही तरह आसमान नहीं छू सकतीं। आप बेटियों के अंदर बेटों की ही तरह जन्म से ही कुछ करने के सपने तो पैदा कीजिए। यह कहना है दिबियापुर निवासी दवा व्यवसायी राजीव पोरवाल की बेटी एवं टीवी सीरियलों की क्रिएटिव हेड पुष्पा पोरवाल का।
विज्ञापन

पुष्पा पोरवाल का कहना है कि बेटे के जन्म के बाद ही अभिभावक बेटे के बड़े होकर डाक्टर, इंजीनियर बगैरह बनने के सपने बुनने लगते हैं। परंतु बेटियों के लिए कोई सपना नहीं बुनते। अगर बेटियों के लिए सपने बुनें तो निश्चित तौर पर बेटियां परिवार का नाम रोशन करेंगी। बताया कि पिता के मर्जी के अनुरूप मैं वर्ष 2007 में दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग के लिए दिल्ली गई थी।
विज्ञापन

रुझान इंजीनियरिंग की ओर नहीं था। इसलिए डरते डरते पिता से बोला कि मैं मास कम्युनिकेशन का कोर्स करना चाहती हूं। पिताजी ने 2008 में मास कम्युनिकेशन का कोर्स करा दिया। कोर्स के बाद हैदराबाद में ई टीवी न्यूज चैनल में बतौर न्यूज एंकर के तौर पर काम किया। दिल्ली में ऑनलाइन रेडियो में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं कैमरे के सामने रहकर काम करने के बजाय कैमरे के पीछे रहकर कुछ क्रिएटिव करना चाहती थी। इसके लिए 2009 में मुंबई का रुख किया। सबसे पहले स्टार प्लस पर आने वाले साथिया एवं इमेजिन टीवी के पलकों की छांव में बतौर एसोशिएट क्रिएटिव हेड के तौर पर काम किया। इसके बाद कई सीरियल्स में क्रिएटिव हेड एवं वर्ष 2014 से क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हूं।
मेरे पिता भगवतीगंज स्टेशन रोड निवासी राजीव पोरवाल का कहना है कि प्रमुख टीवी सीरियलों में बेटी का नाम आता देखकर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। पुष्पा की मूल रूप से इंदौर के रहने वाले राइटर एवं डायरेक्टर मुंबई के अंशुल विजयवर्गीय से 2016 में शादी हुई है।

बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर पुष्पा के टीवी सीरियल्स : कलर्स चैनल का नंबर वन टीवी शो छोटी सरदारनी (शाम 7.30 बजे प्रसारित), सब टीवी पर अगस्त से शुरू हुआ तेरा यार हूं मैं (रात 9.00 बजे प्रसारित), एक हसीना थी (स्टार प्लस), दिल से दिल तक (कलर्स), शास्त्री सिस्टर्स (कलर्स), मिटेगी लक्ष्मण रेखा (एंड टीवी), दिल दोस्ती डांस (चैनल वी), ये उन दिनों की बात है (सोनी टीवी)
-बतौर क्रिएटिव हेड पुष्पा पोरवाल के टीवी सीरियल्स : इस प्यार को क्या नाम दूं (स्टार प्लस), होंगे जुदा न हम (सोनी टीवी)
पुष्पा पोरवाल का प्रोफाइल
पिता का नाम - राजीव पोरवाल (दवा व्यवसायी)
मां का नाम - शोभा पोरवाल (गृहणी)
पति का नाम - अंशुल विजयवर्गीय (राइटर एवं डायरेक्टर)
बहन/ भाई - राधा पोरवाल (इन्वायरमेंट इंजीनियर), दीप नारायण (इंजीनियरिंग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed