फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Angry companions and relatives surrounded XEN office by keeping the body of the lineman

औरैया : लाइनमैन का शव रख आक्रोशित साथी व परिजनों ने घेरा एक्सईएन कार्यालय

Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Angry companions and relatives surrounded XEN office by keeping the body of the lineman
फोटो06एयूआरपी 27- औरैया कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने के लिए सड़क पर बैठीं मृतक की पत्नी अनामिका एवं महि? - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । सहायल क्षेत्र के मनुपुर अड्डा में एचटी लाइन पर काम करते समय मंगलवार की देर शाम संविदा लाइन की मौत हो गई थी। बुधवार को आक्रोशित परिजनों एवं बिजली कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। कार्यालय पर ताला बंद कर एक्सईएन खिसक गए। परिजनों एवं महिलाओं ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाया तो मान गए।
विज्ञापन

दिबियापुर के विकास कुंज में रहने वाले संविदा लाइनमैन मनीष कुमार पुत्र जसवंत सिंह भदौरिया की मंगलवार देर शाम करंट से झुलसकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सीधे दिबियापुर के असेनी स्थित एक्सईएन कार्यालय लेकर पहुंच गए। यहां पर मुआवजा, आर्थिक सहायता एवं पत्नी को नौकरी देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। संविदा लाइनमैन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा समेत जिले के कई फीडरों के लाइनमैन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां मौजूद लोगों के अनुसार हंगामे की सूचना पर कार्यालय मे मौजूद अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश कार्यालय में ताला बंद कर खिसक गए। लगभग दो बजे लाइनमैनों ने दिबियापुर नगर के तीन फीडरों समेत ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली विभाग के एसडीओ अनुराग पांडेय एवं जेई विजय सिंह ने मृतक के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता के तौर पर बिजली कर्मियों से इकट्ठा करके दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय मुआवजे के लिए समय की मांग की, लेकिन किसी भी सूरत में परिजन मानने को तैयार नहीं दिखे। एक्सईएन, अधीक्षण अभियंता, डीएम एवं जिले के अन्य आला अधिकारियों के बुलाने पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सुरेंद्र नाथ एवं दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा समेत सहायल एवं दिबियापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पत्नी अनामिका बेटे एवं महिलाओं के साथ औरैया कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने लगी। सीओ एवं बिजलीकर्मियों को सूचना मिली तो उन्होंने अनामिका एवं महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से उठाया। लगभग 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। एसडीएम मनोज कुमार के समझाने पर शाम लगभग पांच बजे परिजन मान गए।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से मिलने वाली पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल, समाजसेवी दीपक भदौरिया, शनि सेंगर, हरचंदपुर के पूर्व प्रधान छुन्ना जादौन समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह से मृतक के पिता जसवंत सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की। जसवंत सिंह ने कहा कि विभागीय कर्मियों ने साजिश करके उनके बेटे को मारा है, क्योंकि साथ में एक लाइनमैन और मौजूद था। वह घटना के बाद भाग गया। बेटे का मोबाइल भी नहीं मिला है। इसपर एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराके जांच कराने की बात कही।

लाइनमैन की मौत के बाद हंगामा कर रहे लाइनमैनों ने काम बंद कर दिया। दोपहर लगभग दो बजे दिबियापुर के ककराही बाजार, भगवतीगंज एवं सैनिक नगर फीडरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडर हरचंदपुर, नौगवां, बेला, विश्वबैंक नलकूप एक एवं दो फीडरों की बिजली बंद कर दी। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

फोटो06एयूआरपी 26- लोगों को समझाते सीओ सुरेंद्र नाथ एवं एसडीओ अनुराग पांडेय। संवाद

फोटो06एयूआरपी 26- लोगों को समझाते सीओ सुरेंद्र नाथ एवं एसडीओ अनुराग पांडेय। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed