फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Audio of police post incharge explaining to the victim in theft case goes viral

Auraiya News: चोरी मामले में पीड़ित को समझाने का चौकी इंचार्ज का ऑडियो वायरल

Wed, 03 Apr 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Audio of police post incharge explaining to the victim in theft case goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। अपराध को लेकर पुलिस के ढुलमुल रवैये की नजीर देता एक मामला एरवाकटरा थाना की उमरैन चौकी से सामने आया है। जहां चौकी इंचार्ज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इसमें वह पीड़ित को छोटी-मोटी चोरी को नजरअंदाज करने की सलाह देते सुने जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से इसे लेकर एसपी चारू निगम से शिकायत भी की गई है।
उमरैन कस्बा स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक गेस्ट हाउस में लगी लाइटें 31 मार्च को चोरी हो गई थी। गेस्ट हाउस संचालक पंकज पांडेय ने कुछ दिन पूर्व हुई गेस्ट हाउस में चोरी की आशंका के आधार निकाले गए एक कर्मचारी पर दोबारा वारदात करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इसी सिलसिले में पीड़ित गेस्ट हाउस संचालक पंकज पांडेय ने उमरैन चौकी इंचार्ज हरकेश कुमार से मोबाइल फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन

इसका ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं ऑडियो में चौकी इंचार्ज हरकेश कुमार यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि छोटी-मोटी चोरी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मामले में पीड़ित पंकज पांडेय की ओर से एसपी चारू निगम को शिकायती पत्र देते हुए पूरा मामला बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ बिधूना अशोक कुमार को जांच सौंपी गई है।सीओ अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि इस संदर्भ में कोई जांच होगी तो इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed