फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attempt to steal by breaking the shutter of a mobile shop

Auraiya News: मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास

Wed, 29 May 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by breaking the shutter of a mobile shop
औरैया। शहर में दिबियापुर रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर चोरों ने मंगलवार की रात चोरी का प्रयास किया। बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे दुकानदार ने शटर तिरछा पाया। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने रात के समय गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव जैतापुर निवासी शैलेंद्र शर्मा की शहर में दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर काॅलेज के पास मां लक्ष्मी नाम से मोबाइल की दुकान है। इसमें सीएससी सेंटर की संचालित हो रहा है। रोज की तरह बुधवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर तिरछा पाया। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं और पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद दुकानदार ने अंदर जाकर देखा तो सभी ठीक था।
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी होने पर व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू, भानु राजपूत, अमर विश्नोई आदि मौके पहुंचे। तो वहीं मौके पर पहुंचे एसआई तनमय चौधरी ने दुकानदार से पूछताछ की। व्यापारी नेताओं ने रात के समय गश्त बढ़ाने और रात 11 बजे के बाद सड़क पर नजर आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार शैलेंद्र ने बताया कि दुकान में दो शटर लगे थे। पहले शटर को किसी तरह चोरों ने तोड़ा। दूसरा शटर तोड़ना में वह कामयाब नहीं हो सके। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र चोर को पकड़ने की बात कही। साथ ही व्यापारियों से सुरक्षा की दृष्टि से बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed