{"_id":"68e2ad5bccf6d39af702b8e9","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-the-accused-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132580-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
Sun, 05 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एयूआरपी 20 कुर्की का नोटिस चस्पा कर ग्रामीणों को जानकारी देती पुलिस। संवाद
औरैया। पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। साथ ही गांव के लोगों को उस पर दर्ज मामले की जानकारी दी।
सदर कोतवाली के गांव जरुहौलिया निवासी शिवेंद्र कुमार उर्फ मिथुन के खिलाफ करीब दो माह पहले पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। पर उसका पता नहीं चल सका। मामले की जांच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कर रहे हैं। चार अक्तूबर को आरोपी के घर पुलिस फोर्स पहुंची। इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता ने घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
इसके बाद डुगडुगी पिटवाकर गांव के लोगों को आरोपी पर दर्ज रिपोर्ट की जानकारी दी। ग्रामीणों से कहा गया अगर आरोपी कहीं भी दिखाई दे तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के घर नोटिस चस्पा की गई है।(संवाद)