फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attached property worth nine crores of brothers accused of double murder

दोहरे हत्याकांड के आरोपी भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attached property worth nine crores of brothers accused of double murder
गेस्ट हाउस परिसर में मौजूद एसडीएम सदर मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार रणवीर सिंह, ? - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी भाइयों की करीब नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम ने गैंगस्टर के आरोप में संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम सदर व सीओ ने पहुंच कर कार्रवाई कराई।
विज्ञापन

नरायनपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की 15 मार्च 2020 को हत्या हुई थी। इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी विकल्प अवस्थी व कुलदीप अवस्थी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। डीएम पीसी श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर आदि पुलिस बल के साथ मोहल्ला बनारसीदास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बनारसीदास मोहल्ला स्थित श्री नारायण गार्डन गेस्ट हाउस को कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति की कीमत करीब 9.18 करोड़ रुपये है।

 गेस्ट हाउस के मुख्य गेट को सील करते पुलिस व राजस्व कर्मी। संवाद

गेस्ट हाउस के मुख्य गेट को सील करते पुलिस व राजस्व कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed