फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ashish increased the prestige of Kothipur village, Pradhan honored him

Auraiya News: आशीष ने बढ़ाया कोठीपुर गांव का मान, प्रधान ने किया सम्मानित

Tue, 23 Apr 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ashish increased the prestige of Kothipur village, Pradhan honored him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठीपुर निवासी छात्र आशीष कुशवाहा ने श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज के इंटर में पढ़ाई करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉप 10 सूची में स्थान पाया है। छात्र की उपलब्धि पर पंचायत भवन में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सोमवार को कोठीपुर के पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में इंटर के छात्र आशीष कुशवाह को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सारी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भविष्य में उन्हें कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े। आशीष ने बताया की सीमित साधनों में उसने कड़ी मेहनत की इसका उसके विद्यालय श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी और शिक्षकों ने भी पढ़ाई में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

अब वह इंजीनियर बनकर देश और गांव की सेवा करना चाहता है। अपनी तनख्वाह में से कुछ अंश अपने ग्राम पंचायत के विकास होनहार बच्चों की पढ़ाई के लिए निकालेगा। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील यादव, सहायक अध्यापक शिव प्रसाद वर्मा, किरण मिश्रा, वंदना पोरवाल, दीक्षा गुप्ता समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed