फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   As soon as the victim woman tweeted, the police filed a case

Auraiya News: पीड़ित महिला के ट्वीट करते ही पुलिस ने लिखा मुकदमा

Wed, 22 May 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
As soon as the victim woman tweeted, the police filed a case
अजीतमल। कस्बे की एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला तीन दिन से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही थी। कहीं भी सुनवाई न होने पर उसने जनसुनवाई पोर्टल सहित महिला आयोग व अन्य उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री कर सोमवार को उसने ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे में बताया गया कि वह लगभग दो वर्षों से गोलू उर्फ रविन्द्र निवासी इकौरापुर के संपर्क में थी। मिलना-जुलना व साथ रहना चल रहा था। युवक ने शादी करने का झूठा आश्वासन देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। 18 मई की शाम को गोलू उसके घर आया। पीड़िता ने पहले शादी करने पर जोर दिया। तब गोलू ने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रारूप भी नष्ट हो गये। मोबाइल को जैसे-तैसे उसने बचा लिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गोलू के बारे में पता किया तो मालूम चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि किसी महिला द्वारा एक ट्वीट कर शिकायत की गयी थी। इसे संज्ञान में लिया गया है। उसके द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed