फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aryan cheers , will continue to speak out

आर्यन गदगद, बोले पढ़ाई रखेंगे जारी

Mon, 30 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aryan cheers , will continue to speak out

अमर उजाला कार्यालय में रविवार को आखिर वह भी क्षण आया जब देशभर के छह लाख मेधावियों को पछाड़ कर 231 होनहारों की सूची में शामिल औरैया के आर्यन गुप्ता को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की चेक प्रदान की गई।

विज्ञापन



मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े आर्यन गुप्ता चेक पाकर खुशी से सिर्फ इतना ही बोल सके की वह इस धनराशि से आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे।


गत दो नवंबर को अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना 2014 की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में जनपद  के 1013 मेधावियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में 550 मेधावी शामिल हुए थे। देशभर में हुई इस परीक्षा में छह लाख छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन



 
रविवार को अमर उजाला कार्यालय में जिले के एक मात्र छात्रवृत्ति योजना के विजेता कस्बा बाबरपुर के बाल विकास शिक्षण संस्थान इंटर कालेज के कक्षा नौ के छात्र आर्यन गुप्ता को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेलरिंग गुड्स व्यवसाय से जुड़े विनोद कुमार के पुत्र आर्यन को सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने चेक प्रदान किया। इस मौके पर आर्यन गुप्ता के माता प्रकाश देवी और पिता विनोद कुमार भी मौजूद रहे।




चेक पाकर खुशी से गदगद आर्यन गुप्ता ने प्राप्त छात्रवृत्ति की 6500 रुपये की धनराशि से आगे की पढ़ाई जारी रखने की बात कही। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष अनवर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया व पार्टी के ज्ञान सिंह पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed