फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Approval received for 100 seats in medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों की पढ़ाई के लिए मिली मंजूरी

Tue, 10 Sep 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Approval received for 100 seats in medical college
औरैया। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मंगलवार को खुश खबरी आई। मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 100 सीटों के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। बता दें कि दो बार मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से एनएमसी से मान्यता को लेकर मांग की गई थी। मानकों की कमी को देखते हुए मान्यता देने से किनारा कर दिया गया था। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मिली 100 सीटों पर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की मंजूरी के बाद जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एमबीबीएस की 100 सीटों की पढ़ाई इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी। जल्द ही दाखिले की प्रकि्रया शुरू कराई जाएगी। जनपद के लिए यह बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed