{"_id":"68d821089428e15e3d06a49e","slug":"apply-for-admission-in-vidyagyan-school-by-25th-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132193-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विद्याज्ञान स्कूल में दाखिले को लेकर 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विद्याज्ञान स्कूल में दाखिले को लेकर 25 तक करें आवेदन
Sun, 28 Sep 2025 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
औरैया। विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह से 12वीं तक गरीब बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा मिलेगी। बशर्ते, उन्हें इन कक्षाओं में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ये आवेदन 25 अक्तूबर तक स्वीकार होंगे। 30 नवंबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
जरूरतमंद बच्चों को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क आवासीय पढ़ाई की सुविधा विद्याज्ञान योजना में दी जाती है। हर साल इसे लेकर आवेदन होते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा में चयन के बाद बच्चों को दाखिले का मौका मिलता है। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चे को कक्षा छह से 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई मौका मिलेगा। इन्हें रहने व खाने की सुविधा भी मुफ्त होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। इसके लिए वेबसाइट www.vidyagyan.in पर सभी जानकारियों को भरना होगा। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर पात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी मानकों का पालन अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेदन के लिए ये है पात्रता
- आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का रहने वाला हो।
- परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो।
- बालक की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 11 वर्ष हो।
- बालिका की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 12 वर्ष हो।