{"_id":"59b42db74f1c1bee7f8b563c","slug":"another-young-man-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत
औरैया
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
विज्ञापन
अछल्दा रोड पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था। यहां घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कल तक सभी लोग बाइकों की भिड़ंत से हादसा मान रहे थे मगर शनिवार को पता चला कि टैंकर की टक्कर से हादसा हुआ था। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अछल्दा रोड पर शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में पसुआ निवासी विपिन कुमार निवासी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे घायल युवक रजत भदौरिया को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था। यहां पर रजत ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को जब शव गांव आया तो गांव में कोहराम मचा रहा। आज परिजनों को पता चला कि दूध के टैंकर की टक्कर से हादसा हुआ, जिस पर परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर परिजन आक्रोशित हैं।