{"_id":"69d6a21f85607d529f0a52c4","slug":"another-storm-and-rain-at-night-threatens-the-wheat-crop-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142719-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रात में फिर आंधी-बारिश से गेहूं की फसल पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रात में फिर आंधी-बारिश से गेहूं की फसल पर संकट
Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19- अजीतमल में फसल को सुरक्षित करता किसान। संवाद
- फोटो : निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल इंदर साहनी।
औरैया। चार अप्रैल से शुरू हुई आंधी और बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार रात आंधी-बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरकर भीग गई।
इससे उसका रंग काला होने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भी भर गया। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
यह मौसम फसलों के लिए आफत बन गया है। चार और पांच अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। लेखपालों के सर्वे में जिले के 20 गांवों की 431 हेक्टेयर फसलों में नुकसान आंका गया था। बुधवार को फिर से हुई बारिश ने इस नुकसान को और बढ़ा दिया है।
ऐसे में दोबारा फसल नुकसान के सर्वे की आवश्यकता पड़ सकती है। किसान बुधवार को मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन धूप न निकलने से निराश हुए। खेतों में पानी भर जाने से किसान चिंतित नजर आए। दोपहर में धूप न निकलने से फसलों के सूखने का विकल्प भी नहीं बन सका।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने के आसार है। खेत में पड़ी पकी फसल को किसान सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। अभी हवाएं तेज चलेंगी।