{"_id":"61535e848ebc3e0ded69354a","slug":"annaya-and-anurudh-won-race-auraiya-news-knp655075856","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में अनन्या व अनरुद्ध अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में अनन्या व अनरुद्ध अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें फर्राटा दौड़ में बालिका वर्ग में अनन्या व बालक वर्ग में अनुरुद्ध ने बाजी मारी।
सहार ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल गपचरियापुर के मैदान में प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सहार मुनीश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में विशेष रुचि रखना आवश्यक है। स्पर्धा में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनन्या प्रथम, मोहिनी द्वितीय, कुमकुम तृतीय रही।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनुरुद्ध प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, रिशु तृतीय रहा। 1500 मीटर दौड़ में सुमित यादव प्रथम, हरिओम द्वितीय व अश्वनी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में हुआ। संवाद